सेवानिवृत्त फौजियों में विवाद, मारी गोली
- कोतवाली क्षेत्र में बरहुंआ रेलवे गेट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। थाना क्षेत्र में बरहुंआ रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले सेवानिवृत्त दो फौजियों में विवाद हो गया। इसमें गेट की रखवाली कर रहे एक सेवानिवृत्त फौजी ने दूसरे को रिवाल्वर से गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेते हुए आरोपी फौजी का मेडिकल कराया है।
कस्बे के मोहल्ला देवमनपुर निवासी अरुण कुमार (72) एयरफोर्स से सेवानिवृत्त सैनिक है। वर्तमान में वह एक स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार शाम वह कार से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मोहल्ला के ही सेवानिवृत्त फौजी अवनेंद्र कुमार (70) बरहुंआ रेलवे क्रॉसिंग पर गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। पीड़ित अरूण के मुताबिक अवनींद्र कुमार नशे की हालत में था और बीच सड़क पर बैठे हुआ था। उन्होंने हटने के लिए कहा, तो इस पर उनके बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। इसी बीच मुनेंद्र ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जो अरूण के पैर में लगी। उन्हें सीएचसी से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।