सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। लखनऊ में रविवार को हुए लाठी चार्ज के विरोध में संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। एनआरएचएम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों पर पुलिस ने लाठी भांजी थी।
इसके विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएमओ कार्यालय के संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। समिति के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद ने कहा कि उनके साथी मांगाें को लेकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
सरकार के इशारे पर उनके ऊपर लाठी चार्ज किया गया है। कर्मचारियों के लाठी चार्ज के विरोध संघ ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर बृजेश मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, जुबेर अहमद, अंशुल तोमर, अपूर्व अवस्थी, उस्मान शेख, अन्नू भारद्वाज आदि रहे।
संडीला संवाददाता के अनुसार, लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संविदा डाक्टराें और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। चेतावनी दी मांगे पूरी होने तक पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल का कोई भी संविदा कर्मचारी एवं अधिकारी कार्य नहीं करेगा।