फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस बूथ में फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली इलाके के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर एक सिपाही का शव गमछे के बने फंदे पर लटकता मिला है। सिपाही यातायात पुलिस में तैनात था। एसपी, एएसपी और सीओ ट्रैफिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थित पुलिस यातायात बूथ खोला गया तो सिपाही अशोक कुमार यादव का शव गमछे के बने फंदे पर लटका था। अशोक देवरिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के खौरा मोहल्ले के रहने वाले थे। हरदोई में यातायात विभाग में सिपाही के पद पर उनकी तैनाती थी।
इसकी सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र, सीओ सिटी (यातायात) विनोद द्विवेदी शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें