भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के सैय्यापुर गांव निवासी एक महिला ने देवर समेत सात लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला ने पूरे मामले में जांच और कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है।
सैय्यापुर निवासी रामदेवी ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति रामविलास की मौत हो चुकी है। पति के नाम से सैय्यापुर और महुआ डांडा में जमीन है। पति की मौत के बाद वारिस के तौर पर रामदेवी का नाम दर्ज हो गया। आरोप है कि उसके देवर समेत सात लोग दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर परेशान कर रहे हैं। इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी बनवाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)