फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बकाएदारों के काटे जा रहे कनेक्शन,बड़ों पर मेहरबानी: भाकिमयू

Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19-हरपालपुर में पलिया पावर हाउस पर धरना देते कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीओ प्रभात कुमार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने रविवार को पलिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर बिजली विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने कहा कि बिजली के छोटे बकाएदारों के कनेक्शन बिना किसी सूचना और नोटिस के काटे जा रहे हैं। जबकि बड़े बकायदारों और सरकारी विभागों के बकाए पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया अवर अभियंता की मिली भगत से अधिकांश लाइन मैन जहां के मूल निवासी हैं वहीं तैनात हैं। इसलिए वह मनमाने तरीके से कनेक्शन काट देते है। एसडीओ प्रभात कुमार ने धरना स्थल पर पहुंच कर इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। तब धरना समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने कई बार सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने पुलिस बल के साथ रोक दिया। धरने पर लल्लन सिंह कुशवाहा,पिंटू सिंह,तालिब खान,सर्वेश दीक्षित,पंकज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें