हरदोई। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को तिकुनिया पार्क पर सत्याग्रह किया और भाजपा सरकार पर आरोप लगाए।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि सत्य के सवालों से सत्ता भयभीत है। राहुल गांधी के सवालों से घबराई मोदी सरकार अदाणी को बचाने में देश के लोकतंत्र को दांव पर लगा रही है।
जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह ने कहा कि यह भाजपा और मोदी सरकार की भूल है कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके देश के आम आवाम के हक में उठने वाली आवाज को दबा लेंगे। जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, शशिबाला वर्मा, विजयपाल, शिवसरन, श्रीप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार, रासीदुल, रियाज मौजूद रहे। (संवाद)