शादी से लौट रहे हलवाई की हादसे में मौत
- मिठाई बनाने के बाद बाइक से लौट रहा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शादी में मिठाई बनाने के बाद मंगलवार देर रात बाइक से घर लौट रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मझिला थाने के सहादत नगर निवासी शिवशंकर (30) मांगलिक कार्यक्रमों में मिठाई बनाने का काम करता था। मंगलवार को वह कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव में शादी में मिठाई बनाने गया था। जहां से देर रात बाइक से वह अकेले अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अटवा असिगांव के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शिवशंकर के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां और सात महीने का एक बेटा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।