फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मल्लावां नगर पालिका के ऑपरेटर से कंप्यूटर छीना,गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां नगर पालिका में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने नगर पालिका अध्यक्ष के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर पालिका में तैनात दो दो लोगों पर गाली गलौज करने और कंप्यूटर छीन लेने का आरोप भी ऑपरेटर ने लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशायश गांव निवासी चंद्र शेखर भारती ने कोतवाली में दी तहरीर और डीएम को भेजी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2018 से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। शहरी आजीविका केंद्र के जरिए उसकी तैनाती हुई थी। आरोप है कि मंगलवार को वह कार्यालय में काम कर रहा था। इसी दौरान दो लोग कार्यालय आ गए और पासवर्ड आईडी मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौज किया। उसका आरोप है कि कंप्यूटर भी छीन लियाा जिसमें सभी सरकारी आईडी पासवर्ड सेव हैं। पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। उसका कहना है कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी के फुटेज से सबकुछ देखा जा सकता है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें