फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली बिल में गड़बड़ी करने वाली कार्यदायी संस्था के दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय धनराशि का गबन करने के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस को तहरीर देने से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शहर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय, उपखंड कार्यालय सदर और कोयल बाग में बने बिल काउंटर पर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किए थे। मगर उनके बिल विभागीय पोर्टल पर जमा नहीं हुए और उनके बिल में बकाया लगकर आ गया। इस पर उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की रसीद का एकत्रित कर उनका आकलन किया गया। इसके आधार पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
उपखंड अधिकारी सदर आकाश वर्मा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके क्षेत्र के 720 बिजली उपभोक्ताओं के बिल की 12 लाख रुपये की धनराशि सीएचसी मेसर्स सर्वप्वाइंट ईगर्वेनेंस इं.प्रा.लि. के कर्मचारी गौरी नगर निवासी विवेक अवस्थी ने जमा की और उसकी धनराशि को विभागीय पोर्टल पर स्थानांतरित नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं, उपखंड अधिकारी कोयल बाग कालोनी केपी सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि उनके क्षेत्र के 525 बिजली उपभोक्ताओं से उक्त कंपनी के झबरापुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 10 लाख रुपये की धनराशि जमा की और उसका न तो विवरण दिया और न ही धनराशि को विभाग में स्थानांतरित किया। एसडीओ ने दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।



विभाग में मची खलबली-
बिजली बिल में गड़बड़ी का मामला पुलिस तक पहुंचने से विभाग में खलबली मच गई है। अगर सही से जांच हुई, तो इस मामले में कई विभागीय कर्मचारी भी चपेट में आ सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की भी नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें