भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पंचमखेड़ा मजरा सोनिकपुर में मंगलवार की शाम खेत में गेंहू की बालिया बीनने गई वृद्धा को कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
पंचमखेड़ा गांव में कम्पाइन मशीन से हो रही गेहूं की कटाई के दौरान बाली बीन रही महदेई (72) कम्पाइन मशीन बैक करने के दौरान टक्कर लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके से चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ संडीला अंकित मिश्रा ने महदेई के पौत्र मंजीत से जानकारी जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।