फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: और बढ़ेगी ठंड, परेशान करेगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे व सर्द हवाओं के कारण मंगलवार को पूरे दिन लोग कांपते रहे। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण पचास मीटर की दूरी तक देखना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड में अभी और बढ़ोतरी होगी। कोहरा भी परेशान करेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे से हुई। लोग सुबह घर से निकलने से बचे। वाहनों की गति काफी धीमी रही। दोपहर तक कोहरे का कहर जारी रहा। इसके अलावा चार किमी की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रही। इससे लोग सर्दी में कांप गए। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। लोग सर्दी से बचने के लिए उपाय तलाशते रहे। शाम को गलन और कोहरा फिर बढ़ गया। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों में तापमान पांच डिग्री से नीचे तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें