फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, गलन से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शीत लहर से परेशान लोगों को धूप भी गलन से राहत नहीं दे सकी। सोमवार को दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अभी शीत लहर से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोहरे से हुई। कोहरे के साथ चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चली। शीत लहर से कांपते रहे। दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। सूर्य के निकलने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मगर धूप में तेजी न होने के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार सोमवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15..5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार से डेढ़ डिग्री अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार से चार डिग्री अधिक रहा। सोमवार को दृश्यता एक किलोमीटर रही। सुबह आर्द्रता 87 और शाम को 76 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अभी सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। मंगलवार को भी सुबह कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें