फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएनजी पंप के कर्मचारियों को पीटा, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। लखनऊ-पलिया मार्ग पर भीरीघाट गांव के पास स्थित पंप पर सीएनजी डलवाते समय कार से सवारियों को उतारने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। भीरी घाट के पास केदारनाथ पेट्रोल पंप है। यहां सीएनजी का भी पंप है। पंप पर रविवार रात जगलर की ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि समसापुर निवासी प्रभाकर सिंह कार में सीएनजी डलवाने आए थे। इस पर उन्होंने सवारियों से कार से उतरने को कहा। इसी बात पर प्रभाकर सिंह ने उनके साथ अभद्रता की। अपने भाई दिवाकर और सत्यम को फोन कर ग्रामीणों को बुलाकर पंप पर उत्पात मचाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी नवीन, वैभव, अरुण और जितेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि जंगलर की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर भी अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें