फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ओपीडी में सीएमओ ने देखे मरीज, डिप्टी रहे नदारद

विज्ञापन
ओपीडी में मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करते प्रभारी सीएमओ देश दीपक पाल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के जिले के हुए दौरे का कुछ असर 24 घंटे में ही ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया । प्रभारी सीएमओ ने नयागांव के पास स्थित सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी में मरीज भी देखे। सीएमएस मनोज श्रीवास्तव व अन्य डॉक्टर ड्यूटी में मुस्तैद दिखे। लेकिन दोनों डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार और डॉ. अखिलेश वाजपेयी सुबह से ही जांच के लिए चले गए जबकि डिप्टी सीएम ने कहा था कि दोपहर बाद ही जांच संबंधी काम निपटाएं।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले के दौरे पर आए थे। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने मेडिकल कालेज में उच्चीकृत हो रहे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी डिप्टी सीएमओ से कहा था कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर कम से कम एक डाक्टर की उपलब्धता रहे और सीएमओ सहित डिप्टी सीएमओ भी ओपीडी कर जनता की सेेवा करें।
डिप्टी सीएम के निर्देशों का असर ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों पर शुक्रवार को किसी हद तक दिखाई दिया। लखनऊ रोड नयागांव में सीएमओ कैंपस के पास स्थित सौ शैया अस्पताल में प्रभारी सीएमओ ने ओपीडी के लिए समय दिया। प्रभारी सीएमओ ने दावा किया कि उन्हें जब समय मिलता है वह कुछ न कुछ टाइम ओपीडी को जरूर देते हैं । उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में 24 घंटे सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यहां नसबंदी के साथ सीजेरियन सुविधा भी शुरू हो गई है। अल्ट्रसाउंड सुविधा के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. देशदीपक पाल ने कहा कि जिले में दो डिप्टी सीएमओ तैनात हैं, विभागीय कार्यों की अधिकता के चलते ओपीडी में नियमित रूप से न तो वे बैठ पा रहे हैं और न ही मैं बैठ पाता हूं मगर मैने लंबे समय तक गांवों में सेवाएं दी हैं। इसलिए मुझे जब भी समय मिलता है ओपीडी में जाने के साथ अस्पताल में मरीजों का हालचाल लेता हूं। डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार सेवाओं को और अच्छा करने का प्रयास किया जा रहा है।

चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें