फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुख्यमंत्री जनपदवासियों को सौंपेंगे 100 करोड़ की लागत की परियोजनाएं

Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
100 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम दे सकते हैं तोहफा
विज्ञापन

- 15 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज
- प्रशासन ने सीएम के आगमन की संभावना के चलते बड़ी परियोजनाओं का जुटाया ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गईं हैं। समारोह में मुख्यमंत्री की आगमन की संभावना पर प्रशासन ने बड़ी परियोजनाओं का ब्योरा जुटाया है। करीब 100 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराया जा सकता है।
उप्र भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह योजना के तहत 15 मार्च को सीएसएन पीजी कॉलेज में लखनऊ मंडल के सभी जनपदों से करीब 1500 बेटियों का शादी समारोह प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना के चलते बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण की भी तैयारी कराई जा रही है। इनमें 50 लाख से अधिक लागत की पूरी हो रहीं परियोजनाओं का ब्योरा लिया गया है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा गया है कि वह लोकार्पण के लिए अन्य व्यवस्थाओं को समय से जुटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी गुणवत्ता
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपयोग में लाए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम करेेगी। सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, अजीत सिंह, खुशीराम और अनुराधा कुशवाहा की ड्यूटी सीएसएन पीजी कॉलेज में लगाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम किशोर और अनिरूद्ध सिंह गंगवार की ड्यूटी रिजर्व में रखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें