फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल प्रतिनिधियों की टीम से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम की ओर से सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने टीम से नोकझोंक की। सैंपल लेने से मना किया और काम में काम में बाधा डालने का प्रयास किया। टीम ने पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू की है। टीम ने एक रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल के साथ मिर्च पाउडर का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम किशोर के नेतृत्व में लक्ष्य इंटरप्राइजेज पिहानी रोड से मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने पिहानी कस्बा के अचल ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में रिफाइंड पाॅमोलिन ऑयल में मिलावट की आशंका पर नमूना लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस पर व्यापारी राकेश कुमार गुप्ता व उनके पुत्र अचल गुप्ता ने फोन कर व्यापार मंडल पदाधिकारी कृष्ण पाल राठौर उर्फ गुड्डू राठौर, लाल बहादुर सिंह व अन्य व्यापारियों को बुला लिया।
इस पर पदाधिकारी कृष्णपाल राठौर उर्फ गुड्डू राठौर, लाल बहादुर सिंह व अन्य ने नमूना लेने की प्रक्रिया को बाधित की। नमूना लेने से खाद्य टीम को रोकना खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 के तहत अपराध है, इसके तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि राकेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहले में भी खाद्य तेल का नमूना लिया गया था जो, जांच में अधोमानक पाया गया था। इस संबंध में न्यायालय में वाद भी दायर किया गया है। टीम ने पूरी रिपाेर्ट दे दी है, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, सुभाष चंद्र मौर्य, अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा व अनिरुद्ध गंगवार और पुलिस फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें