फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और फाल्ट से 3:30 घंटे गुल रही शहर की बिजली

Fri, 19 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह पांच से 8.30 बजे तक बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गुरुवार की सुबह आंधी से शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। पूरे शहर की बिजली करीब 3:30 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट के कारण कई क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। इस दौरान पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा।
शहर में सुबह 4:30 बजे से तेज हवाएं शुरू हो गईं, जिन्होंने आंधी का रूप धारण कर लिया। आंधी के कारण 220 केवीए मन्नापुरवा से मेन लाइन करीब पांच बजे बंद कर दी गई। तेज आंधी के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लाइनों में फाल्ट होने के चलते करीब साढे आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि विभाग का दावा है कि ज्यादातर इलाकों में सुबह छह बजकर 55 मिनट से आठ बजकर तीन मिनट तक मेन लाइन बंद रही। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग को सुबह पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। आंधी के बाद शहर की आपूर्ति शुरू कर दी गई। मगर लोकल फाल्ट हावी रही। लोकल फाल्ट के कारण लक्ष्मीपुरवा, मोमीनाबाद, मन्नापुरवा, नई बस्ती, मंगली पुरवा की आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। वहीं, अस्पताल फीडर की भी आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे मरीजों को समस्या हुई। पूरे दिन शहर में बिजली की आवाजाही जारी रही। अवर अभियंता आलोक रावत ने बताया कि सुबह मेन लाइन बंद की गई थी। उसके बाद छोटी- छोटी फाल्ट हो गई थी, जिनको ठीक कर दिया गया। शहर में बिजली आपूर्ति पर आंधी का अधिक असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें