फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने कार चोरी में दो शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। चोरों ने एक सप्ताह पूर्व 25 अप्रैल को बालाजी हॉस्पिटल के पास से कार चोरी की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो कार और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लखीमपुर जनपद के थाना मैगलगंज के अलियापुर निवासी शिवकुमार हरदोई आए थे। वे शहर कोतवाली के बालाजी हॉस्पिटल के पास ओमनी कार खड़ी करके चाय पीने चले गए। इसी दौरान किसी किसी ने शिवकुमार की कार चोरी कर ली। शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शातिर चोर कार से सधई बेहटा होकर हरदोई आ रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस फोर्स चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक द्वारा कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। पीछा करने पर कार सवार शातिरों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने फिर घेराबंदी कर कार छोड़कर भाग रहे पिहानी थाना क्षेत्र के भिरिया निवासी बब्लू राठौर व राजाराम राठौर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया है।

आसपास के जनपदों में वारदात को अंजाम देते थे
पुलिस ने बताया दोनों शातिर हरदोई समेत सीतापुर, लखीमपुर खीरी व कन्नौज से वाहन चोरी करते थे। अंजान व्यक्तियों को वाहन बेचकर होने वाले आर्थिक लाभ से वह अपने परिवार का पालन -पोषण करते थे। खुलासा करने में शहर कोतवाल संजय पांडेय व उनकी टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें