फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बच्चों ने नृत्य कर दी प्रस्तुति

Sat, 13 Jan 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को महर्षि महेश योगी का जन्मदिन मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें बच्चों ने जलवा तेरा जलवा पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा. रोहिताश्व कुमार और एसीएमओ मनोज कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। सीएमओ ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलती है पुरवाई, जलवा तेरा जलवा गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा चक धूम-धूम, हे गुरुदेव आपके चरणों में गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके अलावा छोटे- छोटे बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी। विनोद कुमार, प्रदीप शुक्ला, आरती अवस्थी, शर्मिला शुक्ला ने ध्यान लगाने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी ने अतिथियों को आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक अभियोक तिवारी, श्वेता त्रिपाठी, सुप्रिया पांडेय, राघव सोमवंशी और संदली चौहान ने किया। संजय सिंह, आनंद सिंह, अनुज दीक्षित, साधना मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, वैभव दुबे, हर्ष वर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें