फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 02 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के उधरनपुर में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। आईजी तरूण गाबा ने भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से मंत्रणा की। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी भी दिन भर शाहाबाद में ही तैयारियों में लगी रहीं। डीएम एमपी सिंह और एसपी केसी गोस्वामी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सीडीओ सौम्या गुरुरानी की मौजूदगी में देखते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी कार्यक्रम में माैजूद रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में रहेंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 30 हजार महिलाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। वह लगभग एक घंटे तक उधरनपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें