फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छतिहा व कुरौध श्यामदासपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। कुरौध मैदान में खेले जा रहे झबरेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। छतिहा ने अतरौली टीम को छह विकेट से हराया। दूसरे मैच में कुरौध श्यामदासपुर ने घेरवा टीम को 108 रनों पराजित कर दिया। मैच जीतने वाली दोनों टीमें छतिहा व कुरौध श्यामदासपुर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को छतिहा के कप्तान मानवेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर अतरौली के कप्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अतरौली की टीम ने 11 ओवर पांच गेंद खेलकर 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में छतिहा टीम ने नौ ओवर चार गेंद खेलकर चार विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। छतिहा ने अतरौली को छह विकेट से हराया। छतिहा के खिलाड़ी नीतिश सिंह तोमर ने 53 रन व तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में कुरौध श्यामदासपुर टीम के कप्तान सुमित सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 11ओवर तीन गेंद खेलकर 166 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके जवाब में घेरवा टीम के कप्तान शिवम अवस्थी की टीम ने निर्धारित ओवरों की आखिरी गेंद पर 58 रन बनाकर आल आउट हो गई। कुरौध श्यामदासपुर ने घेरवा टीम को 108 रनों से पराजित किया। कुरौध श्यामदासपुर के खिलाड़ी आदित्य पान्डेय ने चार विकेट व आठ रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। यहां आयोजक सुरेन्द्र सिंह,शिवमोहन सिंह, सुशील सिंह, कल्लू सिंह,शिवम सिंह राज,धीरू सिंह,विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें