फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक ग्राम विकास अधिकारी को आरोप-पत्र, दो से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। योजनाओं-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही, जनप्रतिनिधियों से समन्वय व सही व्यवहार न करने करने पर एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को आरोप-पत्र जारी किया गया है। दो अन्य वीडीओ से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारियों की ओर से भेजी गई संस्तुति और रिपोर्ट पर की है। उन्होंने संडीला में तैनात वीडीओ देशराज गौड़ को चेतावनी जारी की है। कहा है कि ग्राम पंचायत डोंगा, कुदौनी, मलैया, कुरनाटिमरुख, जलालपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सत्यापन में लापरवाही की गई है।
ब्लॉक अहिरोरी में तैनात वीडीओ मीना सिंह और धवलचंद्र से जवाब-तलब किया है। इन दोनों वीडीओ पर आरोप है कि कार्यालय के पत्रों का समय से उत्तर न देना, योजना व कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विकास खंड टोडरपुर में तैनात वीडीओ रजनीश कुमार त्रिपाठी को आरोप-पत्र जारी किया है। कहा है कि वीडीओ की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची से अपात्रों के नाम काट दिए जाने पर एक व्यक्ति ने धमकी दी है।
इसके चलते अन्यत्र ब्लॉक में स्थानांतरण का अनुरोध किया गया है। डीडीओ ने कहा है कि वीडीओ ने इससे पहले अहिरोरी में भी तैनाती के दौरान इस तरह की शिकायत की थी। डीडीओ ने कहा कि यह सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें