संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पैगंबर-ए-इस्लाम हुजूर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस बारावफात पर कस्बों में चारागां कर जुलूस निकाले गए। जुलूस में दुरुद ओ सलाम के साथ दीनी तराने गूंजे। पूरे जिले में शांति के साथ परंपरागत ढंग से बारावफात के आयोजन संपन्न हुए।
संडीला के मदरसा गौसिया में सुबह कुरआनख्वानी के बाद के बाद नातो-सलाम का दौर चला। मौलाना मेहंदी हसन ने जुलूस को हरी झंडी दिखाई। अंजुमन मुफीदुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष डॉ.अहमद सईद की अगुवाई में निकले जुलूस की अगुवाई मदरसा गौसिया के परचम ने की। इसके पीछे स्थानीय अंजुमने अपने-अपने परचम के साथ शामिल हुईं। छोटा चौराहा से होकर जुलूस इमलियाबाग मंडई होते हुए बांगरमऊ रोड पर पहुंचा। चेयरमैन रईस अंसारी के आवास पर जुलूस का स्वागत किया गया। डॉ. अशहर सईद, माज़ अहमद, हसन मक्की, नौमान खां, काशिफ, फरीदुद्दीन, मौलाना मेंहदी हसन मौजूद रहे।
इंसेट
दिखी गंगा-जमुना तहजीब
जुलूस-ए-मोहम्मदी का महावीर झंडा मेला कमेटी का स्वागत किया। महावीर मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पाली के मोहल्ला शेखसराय की जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जामा मस्जिद पहुंचा चेयरमैन रिजवान खां ने जुलूस में शामिल लोगों को ईद उल मिलादुन्नवी की मुबारकवाद दी। इमरान खां, हसन अहमद, मोहम्मद शाहिद खां, सरताज खां, फुरकान खां, अहबाब खां, वाहिद, वहीद व रिजवान अली आदि मौजूद रहे।
कछौना में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर मुसलमानों ने जमकर जश्न मनाया। जुलूस में सबसे आगे तिरंगा लहरा रहा था। इसके पीछे हरे झंडे थामे सैकड़ों लोग चल रहे थे। बारिश मियां, मो. जीशान, शाहिद मियां, मो. शोएब, मो. असद व माशूक अली मौजूद रहे।
भरावन में अतरौली तक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में हरे झंडे शामिल थे। शकील अहमद, मो. हामिद मंसूरी, दोस्त मोहम्मद, इशरत अली, इरफान अहमद, नईम मंसूरी मौजूद रहे।
गोपामऊ में जुलूस ए मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ से निकाला गया। पूर्व चेयरमैन के पुत्र नौशाद नदवी, अनस व हमीद बावर्ची आदि ने अकीदतमंदों को जलपान कराया। जुलूस की अगुवाई खानकाह ए सागरिया के सज्जादा नशीन मुईज़ उद्दीन सागरी चिश्ती ने की। जुलूस की शुरूआत मोहल्ला बंजारा रिलाइंस टावर के पास नात ए पाक पढ़ कर की गई।
मोहल्ला लालपीर, पुलिस चौकी के सामने से होते हुए मोहल्ला अचार्जन, बंजारा, सागर तालाब, मिश्राना, मटेहना, फर्राश उत्तरी,।बड़ी बाज़ार और जामा मस्जिद होते हुए जुलूस मोहल्ला मौलवी व सय्यद बाड़ा के रास्ते मस्जिद कदम रसूल(लाल मस्जिद) पहुंचा। महासचिव नफीस खान ने सभी का शुक्रिया अदा किया। राजकुमार गुप्ता ने भी जुलूस पर पुष्प वर्षा की। सखावत खां, शकील खां, शोएब खां, शकील अहमद, सलमान, जुबैर, मौजूद रहे।
शाहाबाद के नगर में जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्लाहपुर तिराहा, नगरपालिका के निकट से होते हुए वालदा शरीफ पहुंचा। यहां ईदगाह के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद रईस खां वारसी ने चादर पेश की। जामा मस्जिद में मुफ्ती शहादत हुसैन ने तकरीर की। रईस खां वारसी, पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू, मास्टर इज़हार खां, मोहम्मद वली पीरा, पुतान खां व आकिल आदि शामिल हुए।
मल्लावां में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहमदी बड़े ही शान ए शौकत से नारे तकबीर अल्लाहु अकबर की गूंज में निकाला गया। जगह जगह जुलूस पर फूल बरसाए गए। कस्बे में जुलुस ए मोहम्मदी निकाला गया। छत्ता टोला से उठकर खजुआ तालाब, दरगाह से बड़ा दरवाजा, लाला बाजार से ऐठाना मोहल्ला होकर चुंगी नम्बर 2 से होता हुआ बड़ा चौराहा होते हुए बाजीगंज, छोटा चौराहा से वापस होकर सरकारी अस्पताल के पास से कटरा होकर राघौपुर रोड से सुभाष पार्क रोड से छत्ता टोला में पहुंच कर समाप्त हुआ।
चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम ने जुलूस का स्वागत फूल बरसाकर किया। चेयरमैन पति हाजी रियाज अहमद की ओर पानी, लड्डू, केला, नमकीन, बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी। मटियामऊ, राघौपुर, गंज जलालाबाद में भी जुलूस निकाला गया। महफूज मियां, जावेद रिजवी, डा. मुश्ताक, इकबाल व मारूफ मौजूद रहे।