संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दधिकांधव यात्रा निकाली गईं, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में हाथी घोड़ा पालक की जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंजते रहे।
शहर के मोहल्ला खजांची टोला स्थिति ठाकुर द्वारा राधाकृष्ण मंदिर से शुक्रवार की दोपहर दधि कांधव यात्रा निकाली गई। लगभग ढाई सौ वर्ष से चली रही परंपरा के अनुसार राधकृष्ण एवं लड्डू गोपाल के विग्रह यात्रा पर निकलते हैं। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर छोटा चौराहा, सदर बाजार, बाबा मंदिर चौराहा से श्रवण देवी मंदिर पहुंची, जहां पर कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा बावन चुंगी, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा होते वापस मंदिर पहुंची। सनातनधर्म प्रचार महासभा के अध्यक्ष एवं आदित्य वाहिनी के प्रांत संयोजक आचार्य सनतकुमार मिश्र, रवींद्रनाथ सेठ, श्रवण सेठ, नूपुर सेठ, आचार्य आदेश शुक्ल,पं. सुनील शास्त्री मौजूद रहे।
भरावन। क्षेत्र के गांव चेचरी में दधि कांधव यात्रा निकाली गई। ब्रम्हदेव स्थान से दधि कांधव यात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में पड़ने वाले घरों में जल छिड़क करके प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक गई। हरिशंकर तिवारी उर्फ छुन्नू, त्रिवेणी तिवारी, सूरज तिवारी, शिवम, मोनू तिवारी, अमरेंद्र, मनीष तिवारी, बडक्के मिश्र, सोनेलाल, कुलदीप मौजूद रहे।
बावन। दधि कांधव यात्रा राधा कृष्ण मंदिर रामचरन पट्टी से निकाली गई, जो सभी मंदिरों और भगवान कृष्ण भक्तों के घरों में होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां पर यात्रा का विश्राम हुआ। ब्रजमोहन शुक्ला, शिवेंद्र शुक्ला चुन्ना, सतीश कुमार, जयनारायण शुक्ला, चौकी इंचार्ज व्यास यादव, प्रफुल्ल, मनदीप मौजूद रहे।