फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फुटपाथों पर कब्जा जमाए 43 वाहनों का चालान, दो बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर में जाम की परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर खड़े वाहनों का चालान किया गया।
ट्रैफिक सीओ अंकित मिश्रा ने शुक्रवार को शहर के नुमाइश चौराह से घंटाघर रोड पर सड़़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया। इसके बाद बड़ा चौराहा, जिंदपीर चौराहा व पिहानी चुंगी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ ने बताया इस दौरान 43 बड़े वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो बस व एक ई-रिक्शा को सीज किया गया है। चालान किए गए वाहनों पर एक लाख 16 हजार रुपए का शमन शुल्क लगाया गया है। उन्होने बताया अब फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर रोजाना इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में लगने वाली जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाई जा सके। इस दौरान शहर कोतवाल संजय पांडेय, यातायात निरीक्षक बाल किशन मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें