फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केजीबीवी में गंदगी पर सीडीओ ने जाहिर की नाराजगी, वार्डन से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में गंदगी व प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के होने व छात्रावास में सीलन पर खंड शिक्षा अधिकारी को इसमें सुधार के निर्देश दिए।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने गुरुवार को शाहाबाद के बिलहरी स्थित केजीबीवी के निरीक्षण में छात्रावास, शौचालयाें की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने पर वार्डन अशोक कुमारी का जवाब-तलब करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने छात्रावास, क्लास रूम, स्टोर रूम, किचन व भंडार कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्टाक रजिस्टर, उपस्थित पंजिका, कैशबुक का परीक्षण किया। छात्रावास की दीवारों पर सीलन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी को सीलन दूर कराने व राजकीय छात्रावास में अग्निशमन यंत्र कालातीत होने पर उनका रिन्यूवल कराने के निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खाना चखकर देखा। गुणवत्ता सामान्य मिली। भंडार कक्ष में खाद्य सामग्री और उनकी वैधता का परीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इससे पहले शाहाबाद ब्लाक परिसर, प्रशासनिक भवन, सभागार का निरीक्षण किया। लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह गहोरा की ओर से संचालित की जाने वाली प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ व परिसर में पौधरोपण किया। उपस्थित पंजिका, मूवमेंट रजिस्टर, जीपीएफ लेजर, एनपीएस लेजर व ग्रांट रजिस्टर पार्ट-3 का निरीक्षण किया। निष्प्रयोज्य राशि के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। बीडीओ मनवीर सिंह, बीईओ अनिल कुमार झा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें