फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दुकानदार की मौत और साथी घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 03 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुरसा थाना क्षेत्र के पैडापुर निवासी रमेश सोनी (55) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। रमेश बुधवार को बाइक से पचकोहरा बाजार गए थे और साथ में गांव निवासी संतोष (50) भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजौरा पुलिया के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई ,जबकि उसका साथी घायल हो गया । घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुरसा थाना क्षेत्र के पैडापुर निवासी रमेश सोनी (55) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। रमेश बुधवार को बाइक से पचकोहरा बाजार गए थे और साथ में गांव निवासी संतोष (50) भी थे।
बाजार से वापस गांव आते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुजौरा पुलिया के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष घायल हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ लग गई और इसी बीच चालक बस छोड़कर चला गया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें