बेनीगंज। विकासखंड कोथावां के आवासीय परिसर, प्रशासनिक कार्यालय एवं सभागार का सीडीओ ने निरीक्षण किया। ग्रांट रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर 10 नवंबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम की खराब प्रगति पर बीएमएस को चेतावनी दी है।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने शनिवार को अभिलेखों का निरीक्षण किया तो ग्रांट रजिस्टर अपूर्ण मिला। इस पर लेखाकर मंयक सविता को 10 नवंबर तक अभिलेख पूर्ण कराने के निर्देष दिए। इसके साथ ही मनरेगा, आवास, एनआरएलएम एवं पंचायती राज विभाग और आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा की। एनआरएलएम में खराब प्रगति पाए जाने पर बीएमएम को कठोर चेतावनी जारी करते हुए प्रगति बढ़ाने को कहा।
इसके अलावा सीडीओ ने एचसीएल फाउंडेशन द्वारा स्थापित सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी, नेडा मो. फारूक, खंड विकास अधिकारी, कोथावां पंकज यादव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।