फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पौने दो करोड़ खर्च फिर से ठंड में सड़क पर घूमते मवेशी

विज्ञापन
फोटो-19- मैदान में कड़ाके की सर्दी में रात गुजारते मवेशी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में 1.64 करोड़ की लागत से बनी कान्हा गोशाला पिछले माह शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद कस्बे में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, इन्हें अभी तक संरक्षित नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

पिहानी-हरदोई मार्ग, कटरा बाजार और इस्लामगंज बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवारा मवेशी समस्या बने हुए हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने वाली सड़क भी इनसे नहीं बची है।
नगर में हाल ही में बनकर तैयार हुई कान्हा गोशाला के लिए सरकार ने 1.68 करोड़ की धनराशि जारी की थी। गोशाला का निर्माण हो गया, इसकी क्षमता 500 मवेशी की है। गोशाला में कुछ मवेशी भी रख दिए गए, लेकिन इन्हें कस्बे से अभियान चलाकर नहीं पकड़ा गया। इसके चलते कस्बे के अंदर घूमने वाले मवेशियों की संख्या कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

संरक्षित न किए जाने से आवारा मवेशी रात में बाजारों, मैदान में ठिठुरते हुए रात बसर करने को मजबूर हैं। कस्बा निवासी राहुल मिश्रा, मनीष सविता, शुऐब खां, शानू सिंह, मयंक गुप्ता आदि ने अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़वा कर गोशाला में संरक्षित कराए जाने की मांग की है।
वर्जन
500 मवेशी गोशाला में रखे गए हैं। कस्बे में देहात क्षेत्र से मवेशी लोग छोड़ जाते हैं जोकि सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। इन पर अंकुश लगाया जाएगा। - गोपाल कृष्ण, वरिष्ठ लिपिक नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें