फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई : किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गांव में गुरुवार रात चोरों ने किसान के घर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी और जेवर चुरा लिए। शुक्रवार सुबह पीड़ित को घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूरनमऊ निवासी राजेंद्र प्रसाद खेती करते हैं। वह गुरुवार रात परिवार सहित छत पर सो गए। देर रात चोरों ने उनके घर की दीवार में सेंध लगा दी। कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये, हार, झाला, पायल सहित अन्य जेवर चोरी कर लिए।
शुक्रवार सुबह जब राजेंद्र नीचे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर बक्से खुले और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें