फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान, जेई, वीडीओ, एडीओ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। ग्राम पंचायत किन्हौटी में विकास कार्याें की आड़ में हुए गोलमाल के मामले में डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), अवर अभियंता (जेई) लघु सिंचाई और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहकारिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खंड विकास अधिकारी संडीला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से ब्लाक में तैनात कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत किन्हौटी में फर्जीवाड़ा कर भुगतान लिए जाने समेत कई गंभीर शिकायतें डीएम को मिली थीं। डीएम एमपी सिंह ने इस मामले में टीम गठित कर जांच कराई थी। जांच टीम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में सात लाख तीन हजार 94 रुपये के फर्जी भुगतान की पुष्टि हुई थी। दो विकास कार्याें पर नागरिक सूचना पट (सीआईबी) का भुगतान करने के लिए तकनीकी सहायक फिरोज शमी ने फर्जी एमबी कर दी थी। उसे बर्खास्त कर दिया गया है। चलते डीएम ने फिरोज शमी की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
दो कार्याें के फर्जी अभिलेख तैयार कर सात लाख तीन हजार 94 रुपये का भुगतान करने का भी मामला सामने आया है। इसमें ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, ग्राम सचिव अनुराग यादव, फर्जी एमबी करने के आरोप में अवर अभियंता लघु सिंचाई मंसूर असलम और सत्यापन अधिकारी के रूप में फर्जी फोटो और काम प्रमाणित करने पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनुराग गौतम के खिलाफ संडीला कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संडीला के बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संडीला कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें