फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो पूर्व थाना प्रभारियों समेत 15 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रिटायर्ड फौजी को गोली मारने और एक लाख रुपये की लूट के मामले की कछौना पुलिस ने बघौली, कछौना के तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 15 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

बघौली के बर्राधूमन निवासी रिटायर्ड फौजी संदीप सिंह ने कोतवाली कछौना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि वह संडीला औद्योगिक क्षेत्र में घर बनवा रहा था। नौ सितंबर 2019 को मकान की छत डलवाने के लिए पत्नी रंजना सिंह से एक लाख रुपये लेकर दोस्त संजय और गोविंद के साथ संडीला कार से सरिया लेने के लिए जा रहा था।
कछौना में पेट्रोल पंप के पास कार में गलत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पर नशे में दो पुलिस कर्मी सवार थे। इन कर्मियों की शिकायत करने के लिए वह कोतवाली कछौना गए।
विज्ञापन

जहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने उन्हें व दोस्तों को पीटा। यहां सर्विलांस और स्वॉट टीम के साथ बघौली के थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज आ गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे और दोस्त संजय को पुलिस वाले कोतवाली के पीछे ले गए।
यहां पर सर्विलांस टीम के आलोक सिंह ने उनके बांए घुटने और फूलचंद्र सरोज ने दाहिनी बाजू में गोली मार दी और लकड़ी की मदद से कुरेदा भी गया, ताकि संक्रमण से उनकी मौत हो जाए।
इन पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
तत्कालीन कछौना प्रभारी राय सिंह, बघौली के प्रभारी रहे फूलचंद्र सरोज, सर्विलांस टीम के आलोक कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी अरविंद यादव, उप निरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल गुरजीत सिंह, कौशिंदर कुमार, महिपाल, संजीव मलिक, बृजकिशोर सिंह, अरविंद कुमार, विकास तिवारी, जयवीर राठी, सम्राट रघुवंशी और रमापति दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें