फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरे अधेड़ को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
फोटो-13-जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर बेनीगंज मार्ग पर बाइक से गिरे अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा लोचन के मजरा धरौली निवासी कमल द्विवेदी (55) पेट्रोल पंप की देखरेख करते थे। शुक्रवार रात घर से बाइक से पेट्रोल पंप रहे थे। प्रतापनगर बेनीगंज मार्ग पर पावर हाउस के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई और कमल सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पेट्रोल पंप के मालिक संजय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और कमल को अपनी कार से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से कमल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनऊ ले जाने से पहले ही कमल की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें