हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के महाराजपुरवा गांव में कार चालक का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने खुदकुशी की बात कही है।
थाना क्षेत्र के महराजापुरवा निवासी शिवकांत (20) कार चालक था। मंगलवार की रात वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया। बुधवार सुबह मकान से लगभग तीन सौ मीटर दूर जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव लटकता देखा, तो सूचना शिवकांत के परिजनों को दी। मामा अवधेश ने बताया कि शिवकांत पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का है।