लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कामीपुर मोड़ के निकट बसंत मार्केट के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके दूसरे बाइक को भी टक्कर मारते हुए कार छोड़कर चालक फरार हो गया आस-पड़ोस के दुकानदारों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज ताड़ीखाना निवासी रामचंद्र शुक्ला की पत्नी रीता शुक्ला (45) बाइक से अपने पुत्र सोनू शुक्ला (22) पुत्री पायल (12) के साथ एक शादी समारोह से शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में लखनऊ हरदोई मार्ग पर कछौना थाना क्षेत्र कामीपुर मोड़ के निकट बसंत मार्केट के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद आगे चली रही दूसरी बाइक पर सवार आवश्यक वस्तु निगम गोदाम के कर्मचारी छत्रपाल निवासी बरहिया मलिहाबाद टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को कछौना सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। यहां पर डॉक्टर ने रीता शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।