फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभ्यार्थियों को रोडवेज बस में देना होगा आधा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का रोडवेज की बसों में पूरा किराया नहीं लगेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों के लिए आधा किराया दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाने से लेकर वापसी तक इस रियायत का लाभ तीनों दिन की परीक्षा के लिए दिया गया है। वह प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में आधे किराए में सफर कर केंद्र तक पहुंचेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को रियायत का लाभ लेने के लिए यात्रा के दौरान अपने पास वैध प्रवेश पत्र की अतिरिक्त फोटो कॉपी रखनी होगी। बस में सफर के दौरान टिकट लेने पर एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। इसके आधार पर ही रियायती टिकट जारी किया जाएगा। किराए में छूट की सुविधा परीक्षा के बाद गृह वापसी के लिए भी मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें