फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाजू तिराहे के निकट बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम फत्तेपुर निवासी अनूप (23) खेती करता था। गुरुवार शाम वह गांव से कछौना जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर पिता राज कुमार अन्य परिजनों के साथ उसे खोजने निकले। राहगीरों ने गाजू कछौना मार्ग पर गाजू तिराहे के निकट युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी राजकुमार को दी, तो वह मौके पर पहुंच गया। घायल अनूप की बाइक पास में पड़ी थी। आनन फानन ही परिजन उसे कछौना के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर कछौना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें