फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पसंद के खरीदो गहने, बनवाओ नया मकान, तब बनूंगी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। शादी की आधी रस्में पूरी होने के बाद एक नया मामला प्रकाश में आया है। इसमें दो रिश्तों बीच खटास पैदा कर दी है। इससे परेशान होकर दूल्हा के पिता ने थाने से मदद की गुहार लगाई है। जब बरात के करीब 10 दिन है तो कन्या के पिता ने बरात लाने से पहले बेटी की मांग पर गहने के साथ नया मकान बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मरई निवासी ग्रामीण ने बेटे की शादी जनपद शाहजहांपुर के ग्रामीण की पुत्री प्रज्ञा से तय की है। कन्या पक्ष के लोग 22 मई को तिलक चढ़ा चुके हैं। उसके बाद सात जून को बरात आनी है। इसके लिए कार्ड व अन्य बुकिंग हो चुकी। इसी बीच कन्या के पिता ने फोन पर सूचना दी कि बेटी ससुराल के पुराने घर में रहने को तैयार नहीं है। उसके लिए नया घर बनवा लो। बेटी को बुलाकर उसके मनपसंद के जेवर दिला दो। हालांकि दूल्हे के पिता मनपसंद जेवर खरीदने पर तैयार हो गए हैं। नया मकान बनाने की बात को मना कर दिया। इस पर कन्या के पिता का कहना है कि सात जून को बरात लेकर न आएं। मंगलवार को दूल्हे के पिता ने कन्या पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कन्या पक्ष को बुलाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें