फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल से गांव जा रहे कारोबारी की हादसे में मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। ससुराल से गांव जा रहे शटरिंग कारोबारी की कार हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कारोबारी की मौत हो गई। वह पत्नी और बेटी के साथ होली खेलकर कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा निवासी जितेंद्र उर्फ लालू (30) शटरिंग का कारोबार करते थे। उनकी ससुराल टड़ियावां में है। पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी वर्षा और बेटी ससुराल में ही थी। सोमवार को होली के मौके पर जितेंद्र पत्नी और बेटी के साथ होली खेलने के बाद दोपहर बाद वापस अपने गांव जा रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुलामऊ पुलिया के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें