हरदोई। सीतापुर मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे सीतापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर हरदोई आ रही थी। इसी बीच रास्ते में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहबादपुर गांव के पास अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इस कारण रोडवेज बस सड़क के किनारे खंती में घुस गई। खैर यह रही कि निर्माणाधीन मकानों से टकराने से बच गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
रोडवेज बस में करीब 40 लोग सवार थे। सभी लोग सीतापुर से हरदोई के लिए आ रहे थे। इसी बीच शाहबादपुर गांव के पास अचानक रोडवेज बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। इस कारण सड़क के किनारे खंती में घुस गई। रोडवेज बस चला रहे ड्राइवर मेवालाल को अधिक चोटें आई हैं। इसके अलावा दो सवारियों के भी चोटें आई हैं। वहीं अन्य सभी सवारियों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। हादसे के बाद सवारियां किसी तरह से कूद फांद कर अपने आप को बचाया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी सवारियां दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए चली गई।