हरदोई। सराफा व्यापारियों की हड़ताल 12 वें दिन रविवार को भी जारी रही। सराफा कमेटी की हुई बैठक में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठियां भेजने का निर्णय लिया। अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने कहा कि सराफा व्यापारियों को एकजुटता का परिचय देते हुए बंदी को सफल बनाना है। उन्होंने 17 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी प्रदीप रस्तोगी ने आग्रह किया कि सभी को पत्र के माध्यम से भी प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचानी होगी। सराफा कमेटी के सदस्य रानू मेहरोत्रा ने पांच सदस्यों के साथ पिहानी का दौरा किया। इस मौके पर संदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, बबुआ रस्तोगी, विष्णु, राजेश अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, अजय वर्मा, मनीष वर्मा, बबलू रस्तोगी, अनिल वर्मा, राजा रस्तोगी, किशू, आशीष रस्तोगी, आशू रस्तोगी, हनी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद / सांडी /हरपालपुर। सोने-चाँदी पर केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर सर्राफा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चौक मे ठेला लगाकर लोगों को चाट बेंची। वहीं इस दौरान अध्यक्ष विनय रस्तोगी, अमर रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, पवन रस्तोगी, रघुनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, राजेश गुप्ता, विक्रम सिंह, रमन गुप्ता, वरुण रस्तोगी आदि ने भाजपा सांसद अंशुल वर्मा को नगर के डाक बंगले में ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
वहीं सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल के चलते इस धंधे से जुड़े कारीगरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। उधर सांडी में आज हड़ताल हो गई। जिला मुख्यालय से आए सरार्फा व्यापारियों ने सांडी के व्यापारियों से बात की और उसके बाद यहां भी हड़ताल हो गई। उधर हरपालपुर में भी हड़ताल रही ।