फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई में बसपा, कांग्रेस व आप सहित सात की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकाय के चुनाव में नगर पालिका परिषद हरदोई में कांग्रेस, बसपा व आप सहित सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से मतपत्रों की गिनती के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा में प्रत्याशियों की जमानत जब्त किए जाने का भी ब्योरा जारी कर दिया गया है। नगर पालिका पिहानी और मल्लावां में सत्तादल भाजपा प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए हैं।
विज्ञापन

13 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा के साथ जारी किए प्रत्याशीवार प्राप्त मतों के ब्योरा के साथ जमानत वापसी और जब्त किए जाने की भी जानकारी दी गई है। नगर पालिका परिषद हरदोई में भाजपा के सुखसागर मिश्र मधुर ने जीते हैं और सपा के रामज्ञान गुप्ता दूसरे स्थान पर रह जमानत बचा ले गए हैं। यहां पर कांग्रेस, बसपा और आप सहित सात अन्य प्रत्याशी जमानत बचाने लायक भी मत प्राप्त नहीं कर पाए हैं। पिहानी में सपा प्रत्याशी जीती हैं, बसपा के प्रत्याशी ने दूसरे स्थान पर रहकर जमानत बचा ली है, जबकि भाजपा, कांग्रेस, सुभासपा सहित नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। बिलग्राम में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। भाजपा ने जीत दर्ज कराई और निर्दलीय राजारमन गुप्ता और कांग्रेस के आशिफ अली की ही जमानत बची है, जबकि सपा, बसपा सहित नौ की जमानत जब्त हो गई है। संडीला में सपा ने जीत दर्ज कराई तो, भाजपा के महेंद्र कुमार और निर्दलीय अभय कुमार गुप्ता ने जमानत बचाने भर के वोट पा लिए हैं। बसपा, कांग्रेस सहित नौ की जमानत जब्त हो गई है। सांडी में बसपा ने जीत दर्ज कराई है। यहां पर भाजपा व सपा ने जमानत बचा ली है, जबकि छह अन्य की जमानत जब्त हो गई है। शाहाबाद में सपा जीती है। भाजपा ने जमानत बचा ली है, जबकि बसपा, कांग्रेस सहित आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। मल्लावां में निर्दलीय प्रत्याशी तबस्सुम जीती हैं, यहां पर दूसरे स्थान पर ही सीमा देवी ही जमानत बचा पाई हैं। यहां पर भाजपा सहित सात की जमानत जब्त हो गई है।
नगर पंचायतों में माधौगंज में आठ प्रत्याशी में से जीते व एक निर्दलीय व भाजपा को छोड़कर पांच, कुरसठ में नौ प्रत्याशी में सपा जीती है और भाजपा को छोड़कर सात, पाली में 14 प्रत्याशी में सपा जीती, निर्दलीय कमलाकांत बाजपेयी को छोड़कर भाजपा, कांग्रेस व बसपा सहित 12, बेनीगंज में भाजपा जीती सपा को छोड़कर दो, कछौना-पतसेनी में भाजपा जीती बसपा को छोड़कर दो प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें