फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत : पहले जलाया आंतरिक अंग फिर पैर से आग में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सात जनवरी को हरियावां थाना क्षेत्र में पिहानी रजबहा माइनर पर एक 38 वर्षीय महिला की हत्या कर शव जला दिया गया था। इस मामले में 72 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें दरिंदों की ओर से किए गए जघन्य अपराधों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सारी हदों को पार करते हुए महिला का पहले आंतरिक अंग जलाकर नष्ट कर दिया। इसके बाद उसका गला घोंटा फिर उसे पुआल की आग में झोंक दिया। ताकि कोई भी साक्ष्य न मिले।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरियावां पुलिस ने वारदात के करीब 60 घंटे बाद लावारिस मिली महिला के शव की पहचान कराने में सफलता पाई है। पुलिस के मुताबिक महिला मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी 15 वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक के साथ शादी हुई थी। बताया जाता है कि डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक के साथ महिला ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह पति से अलग होकर शहर में कहीं किराये के मकान में रहने लगी थी। यहां पर कोर्ट मैरिज करने वाले युवक के भांजे से महिला का प्रेम-प्रसंग चलने लगा था। सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते महिला की जलाकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
तीन थाना क्षेत्रों से जुड़ी हत्या की कड़ी
जिस महिला की निर्मम हत्या की गई है। उसके तार हरदोई शहर, मझिला थाना और टड़ियावां थाना क्षेत्र से जुड़े होने की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि मृतका शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती थी। शादी व कोर्ट मैरिज मझिला थाना क्षेत्र में संबंधित है। वहीं भांजा किरदार टड़ियावां थाने से सामने आया है। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि अभी तक की जांच में महिला की पहचान हो चुकी है, कोर्ट मैरिज की बात भी सामने आई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें