कछौना। थाना क्षेत्र के ग्राम खजोहना में दो पक्षों में मामूली कहासुनी में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खजोहना गांव निवासी इशरत उर्फ कल्लन का पड़ोस रहने दुल्लन उर्फ अय्यूब से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट व गालीगलौज व ईंट-पत्थर चलने लगे। इस बीच किसी ईंट-पत्थर चलने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
वीडियो मे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रभारी कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि एक पक्ष से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। दूसरे पक्ष से तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।