फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शाखा प्रबंधक ऋण हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। भूमि विकास बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर किसान ने ऋण हड़प करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

थाना अरवल के कबीरा खेड़ा निवासी श्याम कुमार मिश्र ने आरोप लगाया की भूमि विकास बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिजीत के पास वर्ष 2019 में पिपरमेंट प्लांट के लिए ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। 10 अक्टूबर 2019 को बुलाकर कहा कि उसके खाते बिलग्राम स्थित केनरा बैंक में ऋण के रुपये डाल दिए गए। इसके बाद तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर रुपए 1,42,000 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

शिकायत करने पर प्रबंधक ने बताया कि रुपया खाते में जमा कर दिया गया है। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। कहीं सुनवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम कोर्ट की ओर से तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें