फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व मेयर शकुंतला के खिलाफ ब्राह्मण संगठन, व्यापारी और भाजपाई लामबंद

विज्ञापन
जिरौली धूमसिंह में पूर्व मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। संवाद - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
गांव जिरौली धूमसिंह की ग्राम प्रधान रुचि भारद्वाज के देवर भाजपा पदाधिकारी विक्की पंडित व भाजपा के मंडल मंत्री रामकुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट के विरोध में बुधवार को जिरौली धूम सिंह में व्यापारी, ब्राह्मण संगठन व भाजपा के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और भाजपा पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के जिरौली मंडल के अध्यक्ष दिगंबर सिंह लोधी ने कहा कि दोनों ही पदाधिकारी पार्टी के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे थे। पूर्व मेयर शकुंतला भारती के दबाव में उनके खिलाफ मुकदमा झूठा दर्ज किया गया है। ब्राह्मण संगठन से जुड़े टिंकू शर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर ने विक्की पंडित के साथ तिलक लगाने को लेकर अभद्र टिप्पणी करके ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है। इसके लिए वह माफी मांगें।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कहा कि विक्की पंडित व्यापार से भी जुड़े हैं। गोवंशों को किसानों व व्यापारियों की सहमति से पशु चिकित्सा विभाग से अनुमति लेकर गोशाला में संरक्षित किया जा रहा था। लेकिन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जो सरासर गलत है। मुकदमा तत्काल वापस होना चाहिए। इस दौरान ठा. रामभान सिंह, ठा. उदयपाल सिंह, मलखान सिंह, पन्नालाल वर्मा, गुलफान सिह, अतुल चौहान, नवनीत शर्मा, पंकज शर्मा, बिट्टू शर्मा, चित्रकांत शर्मा, नरेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, शेखर भारद्वाज, टीटू राघव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें