फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली चौराहे से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने ईंट भट्ठे के सामने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे को कम चोटें आई। घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बघौली थाना के राव बहादुर निवासी रामाधार सोमवार की शाम को मां हरि प्यारी (70) को लेकर बघौली चौराहे दवा दिलाने गए थे। दवा लेने के बाद बाइक से दोनों मां-बेटे घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। मां के अधिक चोट लगने के कारण परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान हरिप्यारी ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों में मातम पसर गया। रामाधार ने बताया वह पांच भाइयों में सबसे छोटा है।
बघौली थाना अध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह पहले बीमारी के चलते हुई थी पिता मौत
हरिप्यारी के पति चंद्रमा प्रसाद की लंबी बीमारी के चलते तीन माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से हरि प्यारी भी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें