फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: बोलेरो ने ई -रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई- सीतापुर रोड पर शुक्लापुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने आगे चल रहे ई -रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सड़क के किनारे लकड़ी काट रही बुजुर्ग महिला की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली के बदौली गांव निवासी फरीदा (65) शुक्रवार को शुक्लापुर के पास लकड़ी काट रही थी। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के महीन कुंड निवासी शिवकुमार का 16 वर्षीय पुत्र छोटू ऑटो लेकर प्रतापनगर चौराहा से वापस घर जा रहा था। शुक्लापुर गांव के निकट ऑटो रिक्श मोड़ते समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।

इससे रिक्शा चला रहा छोटू व साथ में गांव निवासी देश दीपक (28) घायल हो गए। वही पास सड़क के किनारे लकड़ी काट रही फरीदा इस हादसे की चपेट में आ गई, इससे फरीदा की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली। बोलेरो कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें