तालाब में उतराता मिला नवजात का शव
संडीला। कस्बे के अतरौली रोड पर स्थित कांशीराम कालोनी के निकट तालाब में एक नवजात का शव उतराता मिला। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
गुरुवार को अतरौली रोड पर कांशीराम कालोनी के पास स्थित अलीशेर के तालाब में एक नवजात का शव दिखने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव देखने से प्रतीत होता है कि यह बीती रात में किसी ने डाला होगा। तालाब के आसपास काफी भीड़ जमा रही। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। (संवाद)