फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला चोकर व्यवसायी का शव

विज्ञापन
फोटो-42-प्रवीण कुमार। फाइल फोट
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दारापुर में चोकर व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार देर रात शव देखकर परिजन बिलख पड़े। दारापुर निवासी प्रवीण कुमार (21) गांव में ही चोकर का व्यवसाय करते थे। पिता राम नरेश ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। वह खुद और प्रवीण नए मकान में सोते हैं जबकि परिजन पुराने मकान में सोते हैं। गांव में चल रहे दंगल में शनिवार रात आल्हा का कार्यक्रम था। प्रवीण को नए मकान पर छोड़कर रामनरेश आल्हा सुनने चला गए थे। देर रात वापस घर आने पर प्रवीण का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। खुदकुशी की वजह मालूम होने से पिता ने इन्कार किया है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें